सासनी 23 अगस्त | कस्बा में कुशवाह समाज द्वारा लव कुश शोभायात्रा बड़ी ही धूमधाम से निकाली गई | यात्रा का शुभारंम अलीगढ़ रोड़ स्थित एक बगीची से किया गया | शोभायात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए नगर भृमण किया | शोभायात्रा का जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया शोभायात्रा के आगे कुशवाह समाज के लोग अपने हाथों केसरिया ध्वज लेकर चल रहे थे शोभायात्रा में भगवान लव कुश की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही | लव कुश वेश में दो बालकों ने अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा थामे नजर आए | शोभायात्रा यात्रा में करीब दर्जन भर झाकियां सम्मलित थीं.लव कुश शोभायात्रा के अध्यक्ष मेघ सिंह ने बताया कि शोभायात्रा को लेकर कई दिनों से तैयारीयां की जा रही थीं |
इसके बाद कस्बे शोभायात्रा बड़ी ही धूमधाम से निकाली गई | शोभायात्रा के नगर भृमण दौरान नगरवासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया. नगर भृमण कर शोभायात्रा रुदायन रोड़ स्थित हनुमान मंदिर पहुंची | जहाँ लव कुश भगवान की पूजा अर्चना की गई एवं महा आरती के साथ प्रसादी का वितरण किया गया | शोभायात्रा में शांति व्यबस्था की कमान प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने दलबल सहित संभाल रखी थीं |