Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 अगस्त । हाथरस लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि का 45 वाँ जन्मदिन आज धूमधाम से मनाया गया । अलीगढ़ रोड स्थित एक रिजॉर्ट में सैकड़ो की संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं सामाजिक लोग एकत्रित हुए, जहां अनूप प्रधान वाल्मीकि के आने पर उनका ढोल-नगाडों से स्वागत किया गया एवं सैकड़ो लोगों ने उनका फूल माला व पगड़ी पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत सम्मान किया एवं उनको जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की । बड़ी संख्या में लोग सांसद अनूप बाल्मीकि के आगमन की जानकारी मिलने पर सुबह से ही रिसोर्ट में एकत्रित होना शुरू हो गए थे । दोपहर को उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने बहुत हर्ष उल्लास के साथ उनका स्वागत और सम्मान किया । स्वागत व सम्मान से गदगद होकर सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने भी सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया एवं आभार व्यक्त किया ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख हसायन धर्मेंद्र सिंह पीलू भैया, जिला महामंत्री भाजपा रूपेश उपाध्याय, हरिशंकर राणा भूरा पहलवान, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर, भाजपा जिला मंत्री संध्या आर्य, किसान मोर्चा के क्षेत्र उपाध्यक्ष अनुज चौधरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान, अविनाश तिवारी, प्रेम सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय, मंडल अध्यक्ष स्मृति पाठक, दंगल संयोजक संदीप शर्मा, लाफ्टर शो संयोजक विकास भारद्वाज, हिंदू जागरण मंच के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक रंजन आर्य, संगीत सम्मेलन संयोजक सौरभ शर्मा, व्यापारी नेता सुरेश अग्रवाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजा गरुड़ध्वज सिंह, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सोनिया नारंग, ठाकुर सत्येंद्र सिंह, भोला सिंह रावत, योगेंद्र गहलोत, यवन चौहान, लोकेश अग्रवाल, मोरमुकुट वर्मा, रामगोपाल कुशवाहा, शिवम शर्मा, डॉक्टर ललितेश शर्मा, डॉ भरत यादव, राम हरि चाहर, जिला मंत्री हरीश सेंगर, रमन बिहारी शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष देवेन्द्र चौहान, मुकेश चौहान, नीरज वैश्य, गौरव प्रताप सिंह, अभिषेक शर्मा, गौरव रावत, रजत चौधरी, अनूप अग्रवाल, राजू पाथरे, अर्जुन वाल्मीकि, ठाकुर नीरेश सिंह, शशिकांत गौतम, राजकुमार व्यास, मोहित बघेल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, युवा मोर्चा के ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष विपिन लवानिया, अजय रावत आदि लोग उपस्थित रहे । सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page