हाथरस 20 अगस्त । हाथरस में आगामी 21 अगस्त 2025 को विभिन्न प्रतियोगिताओं हेतु जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 22 अगस्त 2025 को मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल्स होंगे। चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा –
-
प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता
-
जिला स्तरीय चयन/ट्रायल – 21 अगस्त 2025
-
मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल – 22 अगस्त 2025
-
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता – 25 से 28 अगस्त 2025, मथुरा
-
-
प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता
-
जिला स्तरीय चयन/ट्रायल – 21 अगस्त 2025
-
मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल – 22 अगस्त 2025
-
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता – 25 से 26 अगस्त 2025, अयोध्या
-
-
प्रदेशीय सब जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता
-
जिला स्तरीय चयन/ट्रायल – 21 अगस्त 2025
-
मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल – 22 अगस्त 2025
-
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता – 31 अगस्त से 7 सितम्बर 2025, पीलीभीत
-
प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए यह अनिवार्य है कि वे अपने साथ मूल प्रमाण पत्र, आयु संबंधी प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति ट्रायल्स में प्रस्तुत करें।