हाथरस 19 अगस्त । कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में वन ट्रिलियन डॉलर (OTD) समिति की बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के लक्ष्य—प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 2027 तक एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुँचाने—के लिए ठोस कार्यवाही करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि निवेश संवर्धन, आधारभूत संरचना विकास, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत, विनिर्माण, स्टार्ट-अप और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे प्रयासों की नियमित समीक्षा की जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि शासन को भेजे जाने वाले सभी आंकड़े उच्च गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिक (कृषि, पशुधन, मत्स्य, वानिकी), द्वितीयक (विनिर्माण, ऊर्जा, निर्माण) और तृतीयक (व्यापार, होटल, परिवहन, वित्तीय सेवाएं) क्षेत्रों पर आधारित योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने लक्ष्य और रणनीतियां तय कर समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करे, ताकि प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में ठोस प्रगति हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, कृषि व उद्यान विभाग के अधिकारी, मत्स्य अधिकारी, पूर्ति अधिकारी व उपायुक्त उद्योग आदि मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !


Related Posts
Recent Posts
हाथरस में गणेश चतुर्थी को लेकर धूम,
August 21, 2025
श्री अग्रवाल महिला सभा हाथरस द्वारा नन्दोत्सव
August 21, 2025
पत्रकार सम्मेलन संयोजक राजकुमार वार्ष्णेय का हुआ
August 21, 2025
हाथरस में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग
August 21, 2025
ठा. कन्हैया लाल महाराज के 170वें वार्षिकोत्सव
August 21, 2025
हाथरस में सद्भावना दिवस पर कांग्रेस ने
August 21, 2025
राम दरबार मंदिर में जायंट्स ग्रुप ऑफ
August 21, 2025
Weather
Hathras
7:01 pm,
Aug 21, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap