Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 जुलाई । धर्म सम्राट करपात्री जी महाराज की जन्म जयंती महा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का शुभारंभ नगर के प्रसिद्ध धर्मसेवी श्री कृष्ण अरोड़ा ‘केक बाबू’ के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बागला डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एस.के. शर्मा ने की। इस अवसर पर नगर के प्रमुख धर्माचार्य, उद्योगपति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं करपात्री जी महाराज के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ 11 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन, मंगलाचरण एवं वैदिक मंत्रों से हुआ। विधिपूर्वक बेदी पूजन, गुरु पूजन और करपात्री जी महाराज के दिव्य छविचित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत दीपक अग्रवाल ‘रफी’ द्वारा माँ सरस्वती वंदना और राम बल्लभ शर्मा द्वारा भावपूर्ण भजन संकीर्तन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्याम बाबू चिंतन, वासुदेव उपाध्याय, प्रदीप पंडित एवं रसराज रसिक ने मनोहारी काव्य पाठ प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक रंगों से सराबोर कर दिया।

करपात्री जी महाराज के जीवन दर्शन और राष्ट्र को दिए गए अमूल्य योगदान पर विचार व्यक्त करते डॉ. जितेन्द्र स्वरूप शर्मा, फौजी लक्ष्मी नारायण व्यास, महेश चंद्र शास्त्री, डॉ. गणेश चंद्र वशिष्ठ, संतोष कुमार मुखिया, आचार्य मनोज द्विवेदी, रामबाबू शर्मा, केयूर दीक्षित, देवेश मिश्रा व विशाल बल्लभ मिश्रा आदि ने उनके जीवन की प्रेरणादायक झलकियां साझा कीं और श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर के गणमान्य उद्यमी एवं व्यापारी गिर्राज किशोर अग्रवाल, शरद अग्रवाल, तजवंत कालरा, राकेश मेहरा, कपिल नरूला, गौरव अग्रवाल, श्रीराम जी, गोविंद जी समेत अनेक श्रद्धालु जन उपस्थित रहे। आयोजक श्री कृष्ण अरोड़ा ‘केक बाबू’ ने सभी अतिथियों, विद्वानों एवं भक्तजनों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य पंडित मनोज द्विवेदी ने किया। इस आयोजन ने नगर में धर्म, संस्कृति और संस्कारों की अमिट छाप छोड़ते हुए करपात्री जी महाराज के यशस्वी जीवन को श्रद्धापूर्वक स्मरण करने का अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page