Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 26 जुलाई । क्षेत्र के ग्राम जिमिसपुर में आज सुबह एक पुराने जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पथराव और फायरिंग तक हो गई। इस घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिमिसपुर निवासी राजवीर पुत्र होडिल सिंह रोजाना की तरह सुबह करीब 8 बजे अपने होटल से घर लौट रहे थे। रास्ते में खेत पर काम कर रहे रविन्द्र और महेश पुत्र पोंछी लाल ने उन्हें रोक लिया। पहले दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई, फिर देखते ही देखते दोनों ओर से लोग आ गए और पथराव शुरू हो गया। हालात बिगड़ते देख एक पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली राजवीर के कंधे को छूती हुई निकल गई। गोली लगते ही राजवीर घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। राहगीरों की मदद से घायल को तुरंत सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही कचौरा चौकी प्रभारी अरविन्द कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों पक्षों से 12 नामजद और 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page