हाथरस 15 जून । भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा एक शोकसभा का आयोजन जिला कार्यालय गौशाला रोड पर किया गया। यह श्रद्धांजलि सभा हाल ही में अहमदाबाद में हुई दुखद विमान दुर्घटना में मारे गए लगभग व्यक्तियों की आत्मा की शांति हेतु आयोजित की गई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष शरद महेश्वरी उपस्थित रहे। सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिजनों को धैर्य एवं खुशहाली प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संजय सक्सेना, भीकम सिंह चौहान, भोला सिंह रावत, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, दिनेश शर्मा, सुनीता वर्मा, अखिलेश गुप्ता, रजत अग्रवाल, रामकुमार महेश्वरी, विष्णु बघेल, सुचित्रा जॉन, सोनिया नारंग, रितु गौतम, सुरेश चौधरी, अशोक गोला, मनीष अग्रवाल, पीपा, अमित भौतिका, रमेश राजपूत, मनोज शर्मा, विजय वर्मा, गौरव कांत शर्मा, प्रदीप सिंह, जितेंद्र प्रधान, मोहित उपाध्याय, गोपाल सिंह चौहान, सुनीत आर्य, अंकित गौड़, नरेंद्र ग्रोवर, प्रमोद गोस्वामी, आशीष गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, श्याम मिश्रा, शुभम कुलश्रेष्ठ, अशोक कुमार, देवेश गौतम, दीपक माहौर, जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान, पिंटू खटीक, अमित पौरुष, राजकुमार जैन, महावीर प्रसाद शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं भावुक वातावरण में संपन्न हुआ।