हाथरस 12 जून। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 (रबी फसल) में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत मक्का की खरीद प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने शासनादेश एवं अपर आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, लखनऊ के पत्र के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) को प्रभारी अधिकारी, मक्का खरीद के रूप में तत्काल प्रभाव से नामित किया है। इस आदेश के अनुसार, प्रभारी अधिकारी खरीद केंद्रों पर मक्का खरीद प्रक्रिया के सतत अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण का कार्य देखेंगे, जिससे किसानों को उचित मूल्य पर उनकी उपज का लाभ मिल सके।प्रभारी अधिकारी एडीएम के कार्यालय का दूरभाष नंबर 05722-227080 तथा मोबाइल नंबर 9454417586 निर्धारित किया गया है, जहां किसान या संबंधित व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं। यह नियुक्ति शासन द्वारा मक्का खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और कुशल प्रबंधन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !


Related Posts
Recent Posts
मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2025 का
June 14, 2025
अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ित परिवारों को
June 14, 2025
दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को
June 14, 2025
हसायन : कोतवाली में समाधान दिवस आयोजित,
June 14, 2025
हसायन में कल निकलेगी भगवान परशुराम शोभायात्रा,
June 14, 2025
पुरदिलनगर में विमान हादसे के मृतकों को
June 14, 2025
खेत में जामुन के पेड़ पर लटका
June 14, 2025
Weather
Hathras
7:52 pm,
Jun 14, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap