हाथरस 25 मई । पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत हाथरस विधानसभा का पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन श्री कृष्णा फार्म हाउस, बाईपास अलीगढ़ रोड, हाथरस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाथरस सदर विधायक एवं भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अलीगढ़ महानगर के निवर्तमान अध्यक्ष विवेक सारस्वत और हाथरस लोकसभा सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष शरद महेश्वरी, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, तथा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामवीर सिंह भैया मंच पर उपस्थित रहे। भाजपा जिला मंत्री विष्णु बघेल कार्यक्रम के संयोजक रहे तथा संचालन निवर्तमान जिला महामंत्री संजय सक्सेना ने किया।
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के योगदान को किया याद
मुख्य अतिथि विवेक सारस्वत ने अपने संबोधन में कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने मध्यकाल की कठिन परिस्थितियों में भी साहस और श्रद्धा के साथ देशभर में खंडित मंदिरों का पुनर्निर्माण कर सनातन संस्कृति के संरक्षण का महान कार्य किया। सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने लोकमाता के सामाजिक सुधार कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों का लगान कम करना, समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य करना, और अपराधियों के पुनर्वास जैसे कल्याणकारी कार्य किए। विधायक अंजुला सिंह माहौर ने अहिल्याबाई को आध्यात्मिकता, धर्म और सुशासन का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके कार्य आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम की शुरुआत अहिल्याबाई होलकर के छवि चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुई। अतिथियों का पटका, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की रही भारी भागीदारी
सम्मेलन में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थिति में प्रेमचंद बघेल, श्रीकृष्ण बघेल (प्रधान), ओमेंद्र बघेल, प्रदीप शर्मा, स्मृति पाठक, मूलचंद वार्ष्णेय, शिवदेव दीक्षित, विवेक रावत, मनीष कुशवाहा, प्रेम सिंह कुशवाहा, योगेश सिंह सेंगर, रजत चौधरी, गौरव प्रताप सिंह, विपुल लुहाड़िया, आदेश पाठक, रितु गौतम, श्याम सुंदर शर्मा, कल्पना बघेल, ममता बघेल, मीनाक्षी देवी, संगीता कुमारी, सरोज देवी, पुष्पलता देवी, रामवती, श्यामलता, गिरीश शर्मा, विक्रम सिंह रावत, अनंतवीर सोलंकी, देवेंद्र चौहान, वैकेंश रावत, मुकेश रावत (प्रधान), प्रमोद मदनावत, महेश वर्मा, श्रीकृष्ण (प्रधान), पद्म सिंह धनगर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
संयोजक विष्णु बघेल ने किया सभी का आभार व्यक्त
कार्यक्रम के अंत में संयोजक विष्णु बघेल ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की शिक्षाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।