Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 06 अप्रैल | तहसील क्षेत्र में दुर्गा नवमी का पावन पर्व विभिन्न धार्मिक आयोजनों हवन यज्ञ अनुष्ठानों के साथ मनाया गया। घर घर में माता रानी की चौकी दुर्गा महायज्ञ दुर्गा सप्तशती के पाठ कन्या लंगूरा पूजन की धूम रही।
माँ पथवारी बृजेश्वरी माता मंदिर पर प्रातः भोर बेला मंदिर के पुजारी जगदीश कश्यप द्वारा माता रानी का दुर्गा सप्तशती के दुर्गा स्तोत्रतम मत्रों के साथ महा अभिषेक विशेष पूजा अर्चना मंगलाचरण कर मनोहारी अलौकिक शृंगार किया गया। पूरे मंदिर परिसर को बहुत ही सुंदर आकर्षक तरह-तरह के फूलों से सजाया गया। माता रानी की अनुपम छटा देखते बन रही थी।
ज्योतिषाचार्य पंडित सुभाष दीक्षित जी के पावन सानिध्य में दुर्गा महायज्ञ में दुर्गा सप्तशती के पाठों एवं गोपाल सहस्त्रनाम के साथ यजमान उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, मंजू शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, वीरेंद्र वीरो लाला, श्याम भक्त राधे पुष्कर सेठ , जगदीश कश्यप, चेतन शर्मा, दीपक शर्मा, विष्णु श्याम प्रेमी आदि ने यज्ञ वेदी में आहुतियां देकर भारत देश की खुशहाली, उन्नति ,सनातन संस्कृति व सनातन धर्म की विजय पताका पूरे विश्व में फहराने की कामना के साथ एवं मानव जाति की कल्याण की मंगल कामना प्रार्थना की गई। तत्पश्चात छोटी-छोटी कन्याओं का सामूहिक पूजन कर प्रसादी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चेतन पंडित , राजेश शर्मा, सुरेंद्र नमकीन, बॉबी भैया, राजू यादव ,विष्णु भैया, अमित शर्मा, विनय शर्मा, कन्हैया पंडित, राकेश यादव ,रामू सक्सेना, बॉबी वर्मा, सुनील गुप्ता, बृजमोहन वर्मा, राजू कश्यप, सागर कश्यप, दीपांशु पंडित, पूसाराम, वैष्णवी शर्मा, राम प्रकाश सक्सेना आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page