Hamara Hathras

13/10/2024 9:28 am

Latest News

हाथरस 05 अक्टूबर। नगर भारतीय जनता पार्टी की संगठन के सदस्यता अभियान को लेकर एक समीक्षा बैठक जिला कार्यालय गौशाला रोड बेनी राम बाग पर संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने की बैठक का सफल संचालन नगर महामंत्री  कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय ने किया मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी  ने भाग लिया। कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व जिला महामंत्री डॉ  एसपी एस चौहान ने की-पैड मोबाइल  वाले कार्यकर्ताओं की समस्या को रखा उन्होंने कहा जो कार्यकर्ता काफी पुराना हो चुका है और उस पर की-पैड मोबाइल है छोटा वाला, जिसमें रेफरल कोड नहीं आता है ऐसी स्थिति में वह संगठन द्वारा निर्धारित मापदंड को कैसे पूरा करेगा। जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी द्वारा नगर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अब तक जो सदस्यता की गई है। उस पर संतोष व्यक्त किया साथ ही आगे भी इसी तरीके से कार्य करने की अपील की गई। बैठक के अंत में नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय द्वारा अब तक शहर में की गई 15000 सदस्यता का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया साथ ही दावा किया की हाथरस शहर से 200 सक्रिय सदस्य और 30000 की सदस्यता  नगर से की जाएगी साथ ही कार्यकर्ताओं से अपने शेष बचे कुछ समय के कार्यकाल के लिए हाथ जोड़कर इसी तरीके से सहयोग करते रहने की अपील कीबैठक में प्रमुख रूप से इनके अलावा सर्वश्री हरीश सेंगर, मोहन पंडित एडवोकेट, नरेश गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, सोनिया नारंग, वाला शर्मा, रमेश राजपूत, वीरेंद्र कप्तान, अशोक गोला,  सुरेश चौधरी, भगवान दास माहौर, भूपेंद्र कौशिक, रमन माहौर, विवेक गुप्ता, मनोज वर्मा, गौरव कांत शर्मा, मोहित उपाध्याय,  धुर्वे शर्मा, डमेवश चक, अरुण उपाध्याय, रूपेश, शुभम कुलश्रेष्ठ, अजय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page