Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 फरवरी । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, साहित्यकार एवं समाजसेवी स्वर्गीय बृजमोहन शर्मा की स्मृति में कांग्रेसियों एवं साहित्यकारों द्वारा श्री राधा कृष्ण कृपा भवन, आगरा रोड पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव पं. अविनाश चंद्र पचौरी ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ साहित्यकार आशु कवि अनिल बोहरे ने किया श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कांग्रेस जनों एवं साहित्यकारों ने स्वर्गीय बृजमोहन शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय बृजमोहन शर्मा एक समर्पित कांग्रेसी, संवेदनशील साहित्यकार और समाजसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के उत्थान, साहित्य के संवर्धन एवं कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में समर्पित किया। उनका निधन कांग्रेस परिवार एवं साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय शर्मा का सरल स्वभाव, सौम्य व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। इस अवसर पर पं. जयशंकर पाराशर, पं. ऋषि कुमार कौशिक, वरिष्ठ कवियत्री मीरा दीक्षित, श्याम बाबू चिंतन, जीवनलाल शर्मा, रूपराम शर्मा, बीना गुप्ता, एडवोकेट मनु दीक्षित, अमृत सिंह पोनिया, ठाकुर भंवर सिंह, वासुदेव उपाध्याय, रामजीलाल शिक्षक, सुरेश चंद शर्मा सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं साहित्यकार उपस्थित रहे। सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page