
हाथरस 26 फरवरी । वार्ष्णेय महिला वेलफेयर द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा और मंगल भाव का संचार हुआ उसके बाद एंट्री गेम से कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसमें सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर माहौल को रंगीन बना दिया। इस अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारी जिला अध्यक्ष प्रज्ञा वार्ष्णेय , जिला सचिव वंदना ,वार्ष्णेय जिला कोषाध्यक्ष रिचा वार्ष्णेय,नगर अध्यक्ष श्वेता वार्ष्णेय,नगर सचिव रेशू वार्ष्णेय,नगर कोषाध्यक्ष रचना गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष शिल्पी वार्ष्णेय,उपसचिव शीतल वार्ष्णेय, उप कोषाध्यक्ष टीना वार्ष्णेय सलाहकार पूजा वार्ष्णेय, सहायका पल्लवी आदि नेआयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त सदस्य कामिनी, रेनू, मंजू, आशा, प्रीति किरण ज्योति मोनिका, गीता, कीर्ति,आदि की उपस्थिति रही
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी रही, जिसके साथ फूलों की होली खेली गई। भक्तिमय संगीत के बीच सभी महिलाओं ने एक-दूसरे पर फूल बरसाकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। होली मिलन समारोह में एंट्री गेम के अतिरिक्त अनेक मनोरंजक गेम, डांस और सरप्राइज टास्क भी खिलाए गए। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। संगीत, नृत्य और रंगों के बीच सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। अंत में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हुए सभी ने इस सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों एवं आयोजक टीम का आभार व्यक्त किया। यह रंगारंग कार्यक्रम महिला एकता, उत्साह और सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर उदाहरण बनकर सभी के मन में यादगार बन गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित बहनों को इसने पूर्वक रिटर्न गिफ्ट भेंट किए गए, जिससे सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे। पूरा आयोजन प्रेम, उत्साह और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ।














