Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 09 अप्रैल । सहपऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 51 गर्भवती महिलाओं ने जांच के लिए पंजीकरण कराया। सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. प्रकाश मोहन ने यह जानकारी दी। डॉ. मोहन ने बताया कि पंजीकृत महिलाओं में से तीन ने पहली बार गर्भधारण किया था। इन सभी महिलाओं को योजना के तहत पंजीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त, एक महिला उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की स्थिति में पाई गईं। उन्हें किसी योग्य चिकित्सक की देखरेख में प्रसव कराने की सलाह दी गई। साथ ही, किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल सीएचसी आकर परामर्श लेने को कहा गया। इस अवसर पर डॉ. उर्वी उपाध्याय तुलसी, चंचल पाल, सीमा, गार्गी शर्मा और रीना सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page