सादाबाद 04 फरवरी । क्षेत्र के कजरौठी गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब डायल 112 पुलिस की तीन गाड़ियां सायरन बजाती हुई गांव में पहुंचीं। इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल को देख ग्रामीण सहम गए और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस के पहुंचने का कारण एक नाबालिग लड़के द्वारा डायल 112 पर दी गई सूचना थी। लड़के ने बताया था कि उसके परिवार पर पड़ोसी हमला कर रहे हैं और उनकी जान को खतरा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने तत्काल तीन पीआरवी गाड़ी मौके पर भेज दिए। गांव पहुंचने के बाद पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। नाबालिग घबराहट के कारण अपना सही पता नहीं बता पा रहा था, जिसके चलते पुलिसकर्मी करीब आधे घंटे तक गांव की गलियों में भटकते रहे। स्थानीय लोगों की मदद से आखिरकार पुलिस पीड़ित परिवार के घर तक पहुंच सकी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जब मामले की जांच की, तो स्थिति अलग पाई गई। पता चला कि मंगलवार रात दो पक्षों के बीच किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई थी। सुबह फिर से दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख नाबालिग लड़का डर गया और उसने घबराकर पुलिस को सूचना दे दी कि उनके परिवार पर हमला हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। हालांकि, पुलिस का काफी समय झूठी या बढ़ा-चढ़ाकर दी गई सूचना के कारण बर्बाद हुआ।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हसायन में गूँजे ‘माँ कात्यायनी’ के जयकारे,
March 24, 2026
हसायन : संविलियन विद्यालय में अराजकतत्वों ने
March 24, 2026
हसायन : नवरात्रि में माता के मंदिर
March 24, 2026
हसायन : नशे में धुत बाइक सवार
March 24, 2026
हसायन : मोहल्ला कोलियान खुर्द में हुआ
March 24, 2026
विवेक महाजन के भाजपा नगर अध्यक्ष व
March 24, 2026
सादाबाद : समाजसेवी के निधन पर विधायक
March 24, 2026
Weather
Hathras
8:28 pm,
Mar 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























