
सिकंदराराऊ (हसायन) 08 अप्रैल । विकासखंड कार्यालय में मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों और पंचायत सहायकों के लिए डिजिटल परीक्षा आयोजित की गई। बीडीओ अनुज मिश्र और एडीओ पंचायत प्रेम किशोर यादव के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने ‘आईजीओटी कर्मयोगी’ प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन वीडियो देखकर विभागीय कार्यों की बारीकियों को समझा और परीक्षा दी। मिशन का उद्देश्य ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के ध्येय वाक्य के साथ सिविल सेवकों की क्षमता बढ़ाकर उन्हें तकनीक सक्षम और जवाबदेह बनाना है। 2025 तक चलने वाले इस सुधार कार्यक्रम के माध्यम से सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है।
























