Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 25 फरवरी । क्षेत्र के गांव अमरपुर के निकट विद्युत लाइनमैन के साथ की गई मारपीट में दो नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ मुरसान पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बिन्टू सिंह पुत्र बहोरन सिंह निवासी गांव दऊदा मुरसान का कहना है कि वह पटाखास के विद्युत उपकेंद्र पर निविदाकर्मी लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। बिन्टू का कहना 16 फरवरी को वह विद्युत कर्मी राजेश कुमार, अशुल कुमार निविदाकर्मी लाइनमैन के साथ गांव अमरपुर में विद्युत बकाया होने पर अधिकारियों के निर्देशन में संयोजन विच्छेदन का कार्य कर रहा था। उसी दौरान गांव के जगवीर, मोहित निवासीगण गांव अमरपुर द्वारा लगातार संयोजन विच्छेदन कार्य का विरोध किया जा रहा था। विरोध के कारण 8 संयोजन विच्छेदन किए गये और 10 हजारू रूपये की वसूली कर सभी कर्मचारी निकल आये। बिन्टू का कहना है कि वह पटाखास के विद्युत उपकेन्द्र की तरफ निकल गए। राजेश कुमार व अंशुल कुमार मुरसान की तरफ चले गये। पटाखास उपकेन्द्र की तरफ जाते समय रास्ते में सादाबाद रोड नदिया के पास मोहित, जगवीर व दो-तीन अज्ञात लोग निवासीगण गांव अमरपुर एकत्रित होकर लाठी-डंडे लेकर आए और उन्हें रोक लिया। आरोप है कि वह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डण्डों से मारपीट कर दी। उसी दौरान जेब में राजस्व वसूली के रखे हुये 10 हजार रूपये गिर गये। लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी भविष्य में जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page