
हाथरस 14 फरवरी । महाशिवरात्रि के दृष्टिगत आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दिनांक 13 फरवरी को रात्रि में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रॉय द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा ड्यूटी पर तैनात समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। शिविर में आवश्यक दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाई गईं। सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।















