Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 02 फरवरी । राजकीय महाविद्यालय कुरसण्डा में सोमवार से रोवर्स-रेंजर्स के पांच दिवसीय प्रशिक्षण, प्रवेश एवं निपुण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर 2 से 6 फरवरी 2026 तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. सत्यप्रिया बंसल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं स्काउट-गाइड ध्वजारोहण के साथ किया। इस अवसर पर प्राचार्या ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोवर्स-रेंजर्स युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा की भावना विकसित करता है। इससे विद्यार्थी न केवल अपने व्यक्तित्व को निखारते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार होते हैं। रेंजर्स प्रभारी डॉ. अनुराधा अग्रवाल ने स्लाइड प्रस्तुति के माध्यम से महाविद्यालय की वीर सावरकर रोवर्स क्रू एवं मणिकर्णिका रेंजर्स टीम में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को रोवर्स-रेंजर्स के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और इससे मिलने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता, टीमवर्क और आपात परिस्थितियों में सेवा का प्रशिक्षण मिलता है। स्काउट-गाइड प्रशिक्षक विकास ने स्काउट-गाइड कोटे से संबंधित भर्तियों, पाठ्यक्रम, स्काउट सैल्यूट, नियम एवं प्रतिज्ञा की जानकारी दी। साथ ही, छात्र-छात्राओं को विभिन्न टोलियों में विभाजित कर सभी समूहों का नामकरण भी कराया गया, जिससे उनमें संगठनात्मक भावना विकसित हो सके। शिविर में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. देवेंद्र गौतम, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. राधा शर्मा तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी संजय शर्मा, अमित और ओम सिंह उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों कोy इस प्रशिक्षण से अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में शिविर की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा भी साझा की गई, जिसमें सामाजिक सेवा, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता अभियान एवं नेतृत्व विकास से जुड़ी गतिविधियां शामिल रहेंगी।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page