Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 02 सितंबर । हरियाणा के हथिनी कुंड से यमुना नदी में 25 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। इससे क्षेत्र के गांव मिढ़ावली में किसानों की फसलें डूब गई हैं। यमुना का जलस्तर बढ़ने से मिढ़ावली के खेतों में पानी भर गया है। करीब 300 से 400 बीघा में लगी बाजरा और तिलहन की फसल पानी में डूब चुकी है। किसानों ने बताया कि कुछ दिन पहले जब यमुना का जलस्तर घटा था, तब उन्होंने राहत की सांस ली थी। किसानों का कहना है कि निमोना का जलस्तर घटने से पहले कुछ फसलों के बचने की उम्मीद थी लेकिन अब पानी भरने से वे पूरी तरह नष्ट हो जाएंगी। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है। उनका मानना है कि इस बार यमुना नदी 2008 की बाढ़ का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। प्रशासन की राजस्व टीम यमुना के बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर रख रही है। इस बीच बारिश के मौसम में कुछ बच्चे और युवा यमुना में स्नान करते हुए भी देखे गए। एसडीएम मनीष चौधरी का कहना है कि प्रशासन लगातार यमुना नदी के जल स्तर पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page