Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 मार्च । विद्युत विभाग द्वारा जर्जर लाइनों और पोलों को बदलने के कार्य के चलते आगामी 17 मार्च से 19 मार्च तक कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इन तीन दिनों तक संबंधित फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विभागीय जानकारी के अनुसार, 17 मार्च से 19 मार्च तक 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र ओढ़पुरा से निर्गत ’11 केवी रुहेरी इंडस्ट्रियल फीडर’ पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके चलते उक्त फीडर पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अतिरिक्त, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र लहरा से निर्गत ’11 केवी रूहैरी नलकूप फीडर’ और ’11 केवी रूहैरी ग्रामीण फीडर’ की विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि इन तीनों दिनों (17, 18 व 19 मार्च) को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अपने आवश्यक कार्य इसी समय को ध्यान में रखकर पूर्ण कर लें ताकि उन्हें असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page