
हाथरस 07 अप्रैल । वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित सामाजिक संस्था ‘नेकी की दुकान’ के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क पुस्तक वितरण शिविर के माध्यम से अब तक 100 से अधिक जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को पुस्तकों के पूरे सेट उपलब्ध कराए जा चुके हैं। यह शिविर अभिभावकों के लिए आर्थिक संबल बनने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक अनूठा प्रयास साबित हो रहा है। संस्था के संस्थापक दीपक शर्मा एडवोकेट ने बताया कि 1 अप्रैल से शुरू हुए इस दस दिवसीय शिविर में कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को पुस्तकें वितरित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी पुस्तकों के पुनः उपयोग से जहाँ एक ओर कागज की बचत होकर पर्यावरण की रक्षा होती है, वहीं दूसरी ओर बच्चों में एक-दूसरे के सहयोग की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम संयोजक प्रसून कुलश्रेष्ठ ने शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर का लाभ उठाएं। इस पुनीत कार्य में नेकी की दुकान के प्रदेश अध्यक्ष शुभम गर्ग, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष चाँदगोटिया सहित अर्चना शर्मा, अनुपम शर्मा, नैना शर्मा, इंदु सिंघल, शिप्रा पोद्दार, रेणू पचौरी, डॉ. प्रतिभा भारद्वाज और कल्पना गुप्ता का सक्रिय योगदान रहा। साथ ही रजनी गर्ग, राहुल गर्ग, नरेंद्र शर्मा, जितेंद्र जैन, संजीव जैन, शीलू जैन, नेहा जैन, नंदिनी जैन, नंदिनी अग्रवाल, नीरज वार्ष्णेय, रश्मि अग्रवाल, नमिता गोयल, दिनेश अग्निहोत्री, अश्विनी शर्मा, रीमा बंसल, अंजलि कंसल, आदर्श दीक्षित और शिखा जैन आदि सदस्यों ने भी शिविर को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।


























