Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 06 मार्च । मथुरा रोड पर शुक्रवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती और उनका मासूम बच्चा घायल हो गए। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क किनारे खाई में जा गिरे। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मथुरा जिले के महावन क्षेत्र निवासी रोहित कुमार अपनी पत्नी पूजा देवी और छोटे बच्चे शिवांश के साथ बाइक से सादाबाद से अपने गांव लौट रहे थे। वे मथुरा मार्ग स्थित नया बाग से पहले पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में रोहित कुमार, उनकी पत्नी पूजा देवी और गोद में बैठा बच्चा शिवांश घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की सहायता से तीनों घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद चार पहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page