Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 26 फरवरी । अपर आयुक्त अरुण कुमार ने गुरुवार दोपहर स्थानीय खंड विकास कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का गहनता से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त ने कर्मचारियों से संबंधित पत्रावलियों की जांच की। उन्होंने ब्लॉक में तैनात कुल कर्मचारियों की संख्या, ग्राम विकास अधिकारियों की नियुक्ति और उनकी कार्यशैली के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इसके अतिरिक्त, ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली बैठकों की प्रक्रिया और अभिलेखों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अपर आयुक्त ने कंप्यूटर ऑपरेटर से विभिन्न शासकीय योजनाओं की ऑनलाइन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं के समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार से कर्मचारियों के जीपीएफ फंड, बकाया भुगतान और देय राशियों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी। लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों की स्थिति, विकास कार्यों की प्रगति और खेती-किसानी से जुड़ी परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई। अपर आयुक्त ने ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए सतर्कता और नियमित निगरानी पर बल दिया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, समय पर रिपोर्ट प्रेषण और कार्यालय में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही, कर्मचारियों को शासन की मंशा के अनुसार कार्य करने और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार, वरिष्ठ लिपिक आजाद बाबू, एडीओ पंचायत रामकिशन सिंह, तकनीकी सहायक चंद्रकांत और कुलदीप कुमार सहित ब्लॉक के कई कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page