Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 अप्रैल । कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने जनपद में सरकारी गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू न होने पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए प्रशासन और प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि हाथरस का किसान इस समय दोहरी मार झेल रहा है। एक ओर हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन की लापरवाही के चलते जिले में अब तक सरकारी खरीद केंद्रों पर एक भी कांटा शुरू नहीं हो सका है।

विवेक उपाध्याय ने कहा कि किसान पहले ही प्राकृतिक आपदा के कारण आर्थिक संकट में है, ऐसे में उन्हें अपनी उपज को मंडियों में औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जो कि निंदनीय है। उन्होंने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से जिले के सभी केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया शुरू की जाए और बारिश से प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई और किसानों को राहत नहीं दी गई, तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। कांग्रेस हमेशा अन्नदाता के हक और सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page