Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 11 अप्रैल । कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम मनीष चौधरी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम मनीष चौधरी के साथ तहसीलदार हेमंत चौधरी और क्षेत्राधिकारी अमित पाठक भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शेष 3 शिकायतों के समाधान के लिए संयुक्त टीम गठित की गई है। यह टीम मौके पर जाकर जांच करेगी और जल्द ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। प्राप्त शिकायतों में से 7 मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे, जबकि 1 शिकायत पुलिस विभाग की दर्ज की गई। इससे स्पष्ट होता है कि क्षेत्र में भूमि विवाद, पैमाइश, कब्जा और सीमांकन जैसे मामले अधिक सामने आ रहे हैं। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए, ताकि फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page