Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 अप्रैल । शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर (TI) अनूप सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालकों को एकत्रित कर उन्हें नियमों का पाठ पढ़ाया गया और सख्त निर्देश जारी किए गए।

दस्तावेज पूरे न होने पर होगी कड़ी कार्रवाई

चेकिंग अभियान के दौरान टीआई अनूप सिंह यादव ने पाया कि शहर में कई ई-रिक्शा बिना उचित दस्तावेजों के दौड़ रहे हैं। उन्होंने सभी चालकों को सख्त लहजे में हिदायत दी कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस (DL), बिना नंबर प्लेट और बिना आरसी (RC) के ई-रिक्शा किसी भी सूरत में सड़क पर न लाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी चालक बिना कागजात कंप्लीट किए ई-रिक्शा चलाते हुए पकड़ा गया, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

सवारी रिक्शा में लोहे का सामान ढोया तो लगेगा जुर्माना

यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों द्वारा की जा रही एक और बड़ी लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। टीआई ने निर्देश दिया कि ई-रिक्शा का उपयोग केवल सवारियों को लाने-ले जाने के लिए ही करें। उन्होंने कहा, “देखा जा रहा है कि कई चालक ई-रिक्शा पर लोहे के भारी एंगल, सरिया और जरूरत से ज्यादा बोझ लादकर चलते हैं, जिससे गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का डर बना रहता है।” उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि क्षमता से अधिक या मालवाहक के रूप में ई-रिक्शा का प्रयोग करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page