
सादाबाद 08 मार्च । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दो सामुदायिक और सात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया। इस अवसर पर स्टाफ नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों ने केक काटा तथा एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता पर चर्चा की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में महिलाओं को उपहार भी दिए गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने इस दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य को परिवार और समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। महिला दिवस के अवसर पर कस्बा सहपऊ और सादाबाद में जागरूकता रैलियां भी निकाली गईं। इन रैलियों के माध्यम से लोगों को महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। रैली के दौरान छात्राओं ने हाथों में नारी सशक्तिकरण के पोस्टर ले रखे थे। इसके साथ ही वहां नारी सशक्तिकरण के नारे भी लगाते चल रही थी। उससे पहले दोनों स्वस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर महिला दिवस पर एक बैठक का भी आयोजन किया गया जिसमें महिला वक्ताओं ने कहां के वह समाज की उन्नति के लिए कार्यक्रम एक महिला ऐसी है जो दो परिवारों और दो गांवों को आपस में जोड़ती है।



































