
हाथरस 23 फरवरी । लोडर मैक्स में आलू की खुदाई करके लोग रविवार रात को वापस अपाने घर लौट रहे थे। करीब 20 लोग मैक्स में सवार बताए गए। रविवार रात को हतीसा पुल के निकट अलीगढ़ रोड़ की ओर जा रहे लोडर मैक्स को पीछे से गैंस के टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान ही एक बाइक सवार युवक भी टैंकर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के तमाम लोग पहुंच गए। हादसे के बाद घायलों को आनन फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हादसे में मैक्स चालक लवकुश पुत्र तिलक चिंह निवासी मीतई के अलावा चंचल पुत्री सुभाष,संध्या पुत्री मनोज कुमार और बाइक सवार नंदकिशोर पुत्र मोहन निवासी असरोई घायल हो गये। जिला अस्पताल से बाइक सवार युवक को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल रैफर कर दिया। बताते हैं कि बाइक सवार टुकसान स्थित अपनी ससुराल से अपने गांव लौट रहा था।











