हाथरस 25 सितम्बर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) हाथरस जिले का जिला अभ्यास वर्ग 24 सितंबर को नगर इकाई सासनी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र शाम 5 बजे मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अभ्यास वर्ग समापन सत्र के साथ सम्पन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में जिला संगठन मंत्री सर्वेश शर्मा, जिला प्रमुख डॉ मृदुल दीक्षित और जिला संयोजक हर्ष गोयल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया गया। प्रांत मीडिया संयोजक सुमित शर्मा ने द्वितीय सत्र में “सैद्धांतिक भूमिका” पर विस्तार से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दूसरे दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिगढ़ विभाग प्रचारक गोविन्द ने संघ सताब्दी वर्ष पर बौद्धिक चर्चा की और अभाविप के कार्यों पर प्रकाश डाला। चौथे सत्र में विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु जी ने “कार्यकर्ता विकास और व्यवहार” जैसे विषय पर मार्गदर्शन दिया। समापन सत्र में जिला संगठन मंत्री सर्वेश शर्मा ने सभी विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया कि वर्ग में प्राप्त ज्ञान और बातें प्रतिदिन अपने व्यवहार में अपनाएं। जिला प्रमुख डॉ मृदुल दीक्षित, जिला संगठन मंत्री सर्वेश शर्मा और संयोजक हर्ष गोयल ने अभ्यास वर्ग की व्यवस्थाओं में लगे कार्यकर्ताओं का परिचय कराया
सर्व व्यवस्था प्रमुख एवं नगर अध्यक्ष शुभम उपाध्याय, सह व्यवस्था प्रमुख यश कटारा एवं नगर उपाध्यक्ष आशुतोष ठाकुर रहें। प्रचार प्रसार व्यवस्था में नगर मंत्री सासनी शिवम गोस्वामी व आयुष उपाध्याय, अतिथि व्यवस्था में शुभेन्द्र पाठक जिला सह प्रमुख हाथरस, गोपाल शर्मा व स्वप्निल भारद्वाज रहे। भोजन व्यवस्था शुभम उपाध्याय, मंच व्यवस्था गोपाल शर्मा व नमन उपाध्याय, दीपक शर्मा, कान्हा सहित कई कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग की व्यवस्था में लगे।