Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 08 अप्रैल । कस्बे से सटे गांव शेरपुर में बीती रात बेहद हृदय विदारक घटना सामने आई है। प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार उर्फ राजू का आगरा में इलाज के दौरान निधन हो गया। देर रात जब उनका शव घर पहुंचा तो बेटे की मौत की खबर सुनकर मां राजवती देवी ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं। एक घंटे के अंतराल में उन्हें भी दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उनकी भी मृत्यु हो गई। एक ही रात में मां-बेटे की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही घर से मां और बेटे की अर्थी उठने की खबर से पूरा गांव दंग रह गया। बुधवार सुबह से ही मृतक परिवार के घर पर ग्रामीणों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम राजकुमार उर्फ राजू को अचानक सीने में दर्द और घबराहट महसूस हुई, जिसके बाद वह घर पर ही अचेत हो गए। परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया था। आगरा में इलाज के दौरान देर रात उनका निधन हो गया।राजकुमार का शव देर रात शेरपुर स्थित उनके घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। इसी दौरान मां राजवती देवी को अपने बेटे की मृत्यु की सूचना मिली। पुत्र वियोग का सदमा वह सहन नहीं कर सकीं और उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उनकी भी जान चली गई। मृतक राजकुमार उर्फ राजू अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में दो छोटे भाई और दो पुत्र हैं। राजू की असमय मौत से उनके दोनों बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया, वहीं मां राजवती देवी के निधन से परिवार पर दुखों का दोहरा पहाड़ टूट पड़ा है। एक ही घर से मां और बेटे की अर्थी उठने की खबर से पूरा गांव स्तब्ध रह गया। बुधवार सुबह से ही मृतक परिवार के घर पर ग्रामीणों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। हर आंख नम थी और हर कोई इस हृदय विदारक घटना को सुनकर गमगीन नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page