Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 जनवरी । रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। ट्रेन संख्या 54356 बरेली–बांदीकुई पैसेंजर का संचालन 30 जनवरी से बरेली से शुरू किया जाएगा, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 54355 का संचालन 31 जनवरी से बांदीकुई से किया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि यह ट्रेन प्रतिदिन संचालित होगी और हाथरस जंक्शन स्टेशन पर दोनों दिशाओं से दो-दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा। ट्रेन संख्या 54356 बरेली से रात 09:05 बजे प्रस्थान कर राजघाट नरौरा, डिबाई, अतरौली, हदुआगंज, अलीगढ़ जंक्शन, दाऊद खां, मडराक व सासनी होते हुए सुबह 03:37 बजे हाथरस जंक्शन पहुंचेगी। यहां ठहराव के बाद यह आगरा फोर्ट, अछनेरा व भरतपुर होते हुए सुबह 09:50 बजे बांदीकुई पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 54355 बांदीकुई से दोपहर 02:45 बजे चलकर आगरा फोर्ट, जलेसर, पोरा होते हुए रात 10:13 बजे हाथरस जंक्शन पहुंचेगी और राजघाट नरौरा, बहजोई, चंदौसी व रामगंगा ब्रिज के रास्ते सुबह 06:20 बजे बरेली पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 12 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें दो एसएलआर कोच शामिल होंगे। ट्रेन के पुनः संचालन से हाथरस सहित मार्ग के यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page