Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 जुलाई । जिला कांग्रेस कमेटी हाथरस द्वारा 11 जुलाई दिन शुक्रवार को आर्य समाज धर्मशाला, सासनी गेट स्थित परिसर में प्रातः 11:30 बजे से नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पर्यवेक्षकों की विशेष उपस्थिति रहेगी, जिनमें पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, कोऑर्डिनेटर प्रतिमा सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार रावत एवं पूर्व विधायक अनिल चौधरी शामिल हैं।  इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने समस्त AICC सदस्य, PCC सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेसी साथी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI, अल्पसंख्यक विभाग, राजीव गांधी पंचायती राज विभाग, तथा सभी फ्रंटल संगठनों/सेल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से समय से उपस्थित रहने की अपील की है। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करना और जिला स्तर पर कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी को और सशक्त बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page