Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (पुरदिलनगर) 19 मार्च । कस्बे में बुधवार से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया। शक्ति की उपासना के नौ दिवसीय अनुष्ठान के प्रथम दिन श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। घर-घर में विधि-विधान से कलश स्थापना की गई और मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री का पूजन किया गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही कस्बे के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दोपहर तक अनवरत जारी रहा। कस्बे के सुप्रसिद्ध काली माता मंदिर, पथवारी देवी मंदिर सहित अन्य देव स्थलों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने माता रानी का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह जहां घरों में पारंपरिक अज्ञारी के साथ पूजा-अर्चना हुई, वहीं शाम को मंदिरों का नजारा भव्य हो गया। नवरात्रि के उपलक्ष्य में मंदिरों को रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से सजाया गया है। देर शाम माता रानी का भव्य फूल बंगला सजाया गया और नूतन पोशाक धारण कराकर विशेष श्रृंगार किया गया, जिसे निहारने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page