सादाबाद 11 मार्च । सहपऊ ब्लॉक में आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुल्तान अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्हें आगरा के ऐतिहासिक स्थलों की विजिट पर भेजा गया है।डाबर फुटवियर कंपनी ने बच्चों के बौद्धिक विकास और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से इस विजिट का आयोजन किया है। यह विजिट पिछले माह फरवरी में ब्लॉक संसाधन केंद्र सहपऊ में डाबर फुटवियर कंपनी द्वारा आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के लिए है। इस प्रतियोगिता में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। खंड शिक्षा अधिकारी सुल्तान अहमद ने बताया कि इस विजिट का संपूर्ण खर्च डाबर फुटवियर कंपनी वहन कर रही है। आगरा में छात्र ताजमहल, आगरा का किला, एत्माद्दौला का मकबरा और सिकंदरा स्थित सम्राट अकबर के मकबरे सहित विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी के अनुसार, साथ जा रहे अध्यापक छात्रों को इन स्थलों के ऐतिहासिक और वैज्ञानिक पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे, जिससे उनमें विज्ञान और इतिहास के प्रति रुचि बढ़ेगी। इस अवसर पर अजीत राना, अजेन्द्र सिंह, प्रशान्त भारद्वाज, सत्यपाल सिंह, गौरव यादव, धीरेन्द्र शाह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पूर्व मंत्री के निजी सचिव के दादाजी
March 11, 2026
भाजपा-बसपा छोड़ कई लोगों ने थामा समाजवादी
March 11, 2026
हाथरस में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल
March 11, 2026
हाथरस में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी
March 11, 2026
सासनी : मनरेगा कर्मचारियों ने लम्बित मानदेय
March 11, 2026
सादाबाद : विनोबा नगर चौराहे पर जाम
March 11, 2026
हाथरस में सूबेदार के बेटे धीरज बघेल
March 11, 2026
Weather
Hathras
9:58 pm,
Mar 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























