
हाथरस 27 फरवरी । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना हाथरस गेट पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अलग-अलग स्थानों से तीन अभियुक्तों सुनील (निवासी भरतपुर, राजस्थान), नवल सिंह (निवासी मथुरा) और राजेश (निवासी तमन्ना गढ़ी, हाथरस) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 56 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की है, जिसमें सुनील से 16 तथा नवल व राजेश से 20-20 क्वार्टर शराब मिली है। पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना हाथरस गेट पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मु0अ0सं0 77/26, 78/26 और 79/26 पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।















