Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 17 फरवरी । क्षेत्र के गांव अमरपुर से राजस्व वसूली कर लौट रहे एक विद्युत लाइनमैन के साथ तीन लोगों ने मारपीट की है। लाइनमैन द्वारा बिजली के कनेक्शन काटे जाने से ग्रामीण नाराज थे। इस दौरान लाइनमैन के पास से राजस्व वसूली के रखे 10 हजार रुपये भी गिर गए हैं। जिसकी शिकायत मुरसान कोतवाली में की गई है। विद्युत उपकेन्द्र पटाखास पर तैनात लाइनमैन बिंटू सिंह निवासी गांव दऊदा मुरसान का कहना है कि वह सोमवार को अमरपुर गांव में राजस्व वसूली के लिए गए थे। वहां उन्होंने कुछ बिजली कनेक्शन काटे और 10 हजार रुपये की वसूली की थी। वसूली के बाद शाम करीब 4 बजे जब वह अमरपुर से पटाखास बिजलीघर लौट रहे थे, तो सादाबाद रोड पर गेस्ट हाउस से आगे नदिया के पास अमरपुर गांव के तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान उनकी जेब में रखे राजस्व वसूली के 10 हजार रुपये भी गिर गए। राहगीरों के इकट्ठा होने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। लाइनमैन ने आरोप लगाया है कि हमलावर दबंग किस्म के लोग हैं और उन्होंने भविष्य में गांव में आने पर जान से मारने की धमकी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page