सिकंदराराऊ (हसायन) 18 जनवरी । कोतवाली क्षेत्र की जरेरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव नगला बरी पट्टी देवरी में एक व्यक्ति के घर में घुसकर लाठी-डंडों व सरिया से हमला किया गया। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पांच युवकों को नामजद करते हुए लिखित तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित राजेन्द्र सिंह पुत्र सूरज सिंह ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर बताया कि 2 जनवरी को लगभग 4 बजे वह अपने घर पर था। उसी समय गांव के ही खजान सिंह पुत्र राजपाल सिंह, शिव कुमार पुत्र राजपाल सिंह, दरवेश पुत्र सुरेंद्र सिंह, शिवम कुमार पुत्र खजान सिंह उनके घर में घुस आए। उनके हाथों में लाठी, डंडे और सरिया थे। राजेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की नियत से हमला किया। आरोपियों ने कहा, “साले आज तुझे जान से मार देंगे।” इस दौरान गांव के ही देव सिंह पुत्र शंकरपाल और नगेन्द्र सिंह पुत्र रामवीर जब मौके पर पहुंचे, तो आरोपित लोग डरकर भाग गए। भागते समय उन्होंने धमकी देते हुए कहा, “आज तो बच गया, अगली बार तुझे और तेरे परिवार को जिंदा नहीं छोड़ेंगे।” पुलिस ने पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
अलीगढ़ रोड पर दो बाइकों की भीषण
March 4, 2026
होली की खुशियाँ मातम में बदलीं, करंट
March 4, 2026
सिकंदराराऊ : सड़क के गड्ढे ने ली
March 4, 2026
गृहक्लेश में युवक ने लगाई फांसी, अस्पताल
March 4, 2026
सादाबाद : बंदरों के डर से छत
March 4, 2026
सादाबाद : होली के मौके पर ससुराल
March 4, 2026
सादाबाद विधायक ने शुभचिंतक, समर्थकों सहित खेली
March 4, 2026
Weather
Hathras
10:05 am,
Mar 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






































