Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 फरवरी । महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर शहर में विशाल कांवड़िया शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आज 13 फरवरी को प्रातः 11:30 बजे से प्रारंभ हो गया है, जो 14 फरवरी 2026 को रात्रि 10 बजे तक संचालित रहेगा। आयोजन स्थल शिव दुर्गेश वाटिका, चोबे वाले महादेव फाटक के सामने, मैंडू रोड, हाथरस निर्धारित किया गया है। शिविर में श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों के लिए सेवा एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आयोजकों की ओर से सभी श्रद्धालुओं को भगवान महादेव की सेवा में सादर आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर प्रवीण कुमार गोयल, अमित कुमार गोयल, अनुराग गोयल, मोनू पंडित एवं पीयूष अग्रवाल सहित अन्य सहयोगी आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page