
सासनी 08 मार्च । आज कस्बा के अजीत नगर मंदिर स्थित हिंदू नववर्ष के उपलक्ष में 19 मार्च को निकलने वाली प्रभु श्रीराम शोभायात्रा का ध्वज पूजन किया गया। इस दौरान आचार्य खगेंद्र शास्त्री द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना एवं मंत्र उच्चारण के साथ समाजसेवी विष्णु शर्मा और बंटी प्रधान द्वारा ध्वज का पूजन किया गया। इस मौके पर आचार्य खगेंद्र शास्त्री ने बताया कि हिंदू नव संवत्सर 2083 के शुभ अवसर पर 19 मार्च को निकलने वाली प्रभु श्री राम शोभायात्रा निकल जाएगी। इस मौके पर अंशुल शर्मा ,आशुतोष पाठक, आशु ठाकुर, गौरव पाठक ,यशराज कटरा , अर्चित गौतम, देवेश पचौरी, ध्रुव शर्मा, रविकांत शर्मा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।



































