सादाबाद 22 फरवरी । क्षेत्र के नगला छत्ती स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को वीर गोकुला जाट स्वाभिमान मंच ने एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, किसान संगठनों के पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी ने की। उन्होंने वीर गोकुला जाट के जीवन और संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। चौधरी ने बताया कि 17वीं शताब्दी में वीर गोकुला जाट ने अंग्रेजों और अत्याचारियों के खिलाफ संघर्ष कर क्षेत्र में स्वाभिमान और स्वतंत्रता की चेतना जगाई थी। उन्होंने युवाओं से इतिहास से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, भारतीय किसान यूनियन के चंद्रेश चौधरी, विजेंद्र चौधरी, मुरसान अध्यक्ष देशराज सिंह, जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी और सुआ पहलवान सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि वीर गोकुला जाट का संघर्ष आज भी समाज को एकजुटता और अपने अधिकारों के लिए लड़ने की प्रेरणा देता है। इससे पहले, आयोजकों ने सभी अतिथियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। गोष्ठी में निरंजन सिंह शास्त्री, प्रवेंद्र गावर समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान समाज की एकता, किसान हित और युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
सादाबाद : गिरिराज के दरबार में बही भक्ति रसधारा
January 5, 2026
सादाबाद : गौशाला में मिली अव्यवस्थाएं, अफसर बेखबर
January 5, 2026
सादाबाद : स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
January 5, 2026
सादाबाद : मानकों की अनदेखी के मामले में गंभीर दिखे सीडीओ
January 5, 2026
Recent Posts
हाथरस को टीबी मुक्त बनाने का 100
April 10, 2026
सादाबाद : किसानों के मुआवजे के लिए
April 10, 2026
सड़क हादसों में बाइक सवार तीन घायल,
April 10, 2026
शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर मानदेय
April 10, 2026
स्कूलों में मिड-डे मील की गुणवत्ता परखने
April 10, 2026
कलेक्ट्रेट में पंचायतीराज कार्यों की हुई समीक्षा,
April 10, 2026
हाथरस गेट पुलिस ने सट्टे की खाई-बाड़ी
April 10, 2026
Weather
Hathras
8:07 pm,
Apr 10, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























