Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 मार्च । जनपद में आगामी कई दिनों तक बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहेंगी। राहत की बात यह है कि कल शुक्रवार को रामनवमी पर बैंक व ट्रेजरी खुले रहेंगे। उसके बाद सप्ताहांत (शनिवार व रविवार) के कारण बैंक लगातार बंद रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार 30 मार्च को बैंक खुले रहेंगे, जबकि 31 मार्च को महावीर जयंती के चलते छुट्टी रहेगी और एक अप्रैल को भी बैंक बंद रहेंगे। लंबी छुट्टी के चलते आम जनता, विशेषकर व्यापारियों और वेतनभोगी कर्मचारियों को अपने नकद लेनदेन और अन्य वित्तीय कार्यों के लिए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि शाखाएं बंद रहने के दौरान भी मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और यूपीआई (UPI) जैसी ऑनलाइन सेवाएं निरंतर कार्य करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page