Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 अप्रैल । ‘सब पढ़ें-सब बढ़ें’ के संकल्प को चरितार्थ करते हुए जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूँज द्वारा ‘नेकी की दुकान’ पर निःशुल्क पुस्तकों का दान किया गया। संस्था की पदाधिकारियों ने इस पहल को केवल किताबों का वितरण नहीं, बल्कि ज्ञान के आदान-प्रदान और अभावग्रस्त बच्चों के सपनों को पंख देने का एक सशक्त माध्यम बताया। संस्था की अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि समाज में बहुत से ऐसे प्रतिभावान छात्र हैं, जिनके पास हौसला तो है पर संसाधनों की कमी है; पुरानी पुस्तकें उनके लिए नई राह खोलने का काम करेंगी। इस पुनीत कार्य के अवसर पर जायंट्स गूँज की टीम ने ‘नेकी की दुकान’ के संस्थापक एडवोकेट दीपक शर्मा व उनके सहयोगियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया और उनके सेवा कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आई.पी.पी. माधुरी वार्ष्णेय, सचिव नमिता गोयल, कोषाध्यक्ष कुसुम वार्ष्णेय, नैना शर्मा और शिप्रा गोयल सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। संस्था की इस सकारात्मक पहल की नगर के प्रबुद्ध जनों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page