Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 फरवरी । जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए ‘जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूँज’ द्वारा आर.के.एस.के. पब्लिक स्कूल में एक भव्य पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी तूलिका के माध्यम से जल की बर्बादी रोकने और हरियाली को बचाने के संदेशपूर्ण चित्र उकेरे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में विजेता घोषित कर मेडल प्रदान किए गए और सभी प्रतिभागी बच्चों को स्टेशनरी वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। संस्था की ओर से विद्यालय की प्रधानाचार्य को स्मृति चिन्ह भेंट कर व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

पर्यावरण संतुलन का संदेश केवल कागजों तक सीमित न रहे, इसके लिए विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। संस्था की अध्यक्ष सीमा शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए सचेत किया कि वर्तमान समय जल संकट की गंभीर चेतावनी दे रहा है। यदि हमने अभी से वर्षा जल संचयन और पानी के सदुपयोग की आदत नहीं डाली, तो आने वाली पीढ़ियों को एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ेगा। उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान संस्था ने भी हर माह पौधरोपण करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में यूनिट डायरेक्टर सीमा वार्ष्णेय, चार्टर प्रेसिडेंट दीप्ति वार्ष्णेय, आईपीपी माधुरी वार्ष्णेय, सचिव नमिता गोयल, कोषाध्यक्ष कुसुम वार्ष्णेय और मीडिया प्रभारी कल्पना गुप्ता सहित अन्य सदस्याएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page