Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 अक्टूबर । 509 आर्मी बेस वर्कशॉप ने “इतिहास रचते हुए” EME (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मशीन इक्जीक्यूटिव) के 83वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट वर्कशॉप प्रथम पुरस्कार ट्रॉफी प्राप्त की। यह ट्रॉफी लेफ्टिनेंट जनरल राजीव कुमार साहनी, करनल कमान्ड द्वारा 509 आर्मी बेस वर्कशॉप कमांडेंट ब्रिगेडियर सिद्धार्थ मलिक को प्रदान की गई। यह पुरस्कार भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा पहली बार घोषित किया गया था और इस प्रतिष्ठित सम्मान को पहली बार 509 आर्मी बेस वर्कशॉप, आगरा ने हासिल किया है, जो कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के लिए गर्व का अवसर है। इस अवसर पर ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन (AIDEF) के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी ने 509 आर्मी बेस वर्कशॉप के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने इस उपलब्धि पर सभी कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण की सराहना की। भारत सरकार रक्षा मंत्रालय से मान्यता प्राप्त 509 कर्मचारी यूनियन आगरा ने भी इस उपलब्धि पर सभी EME के साथियों और अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस उपलब्धि ने वर्कशॉप के कर्मचारियों में उत्साह और सम्मान की भावना को और बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page