सादाबाद 16 दिसंबर । बिसावर के सेठ भोलानाथ हरिशरण बंसल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम माता सरस्वती के छायाचित्र पर दीप व पुष्प अर्पित कर शुरू किया गया। इसकी अध्यक्षता उर्मिला देवी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रीति शर्मा जिला सह सयोजिका सप्त शक्ति संगम ने भाग लिया। मुख्य वक्ता डॉ. अनु विमल प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सेवा भारती व भारतीय जेल विजिटर समिति बोर्ड रही। देश की सेवा में सहयोग करने वाले व भूतपूर्व सैनिकों के परिवारीजनों का सम्मान किया गया। मंचासीन अथितियों का शॉल ओढ़ा कर स्वागत सम्मान हुआ। मुख्य वक्ता ने कुटुंब प्रबोधन, बच्चों में संस्कारों की आवश्यकता, बच्चों के विकास में मां की अहम भूमिका, बच्चों में मोबाइल के प्रयोग, ज्ञानवर्धन के बारे में विस्तृत विचार रखे। उन्होंने बताया कि हम नदियों के साथ वृक्षों को भी पूजते हैं। वृक्ष पर्यावरण के लिए बहुत आवश्यक हैं। बच्चों के जन्म दिवस पर एक पौधा रोपण जरूर करना चाहिए, जिससे पर्यावरण की रक्षा हो। परिवार में माता बहनों की भूमिका अहम होती है। माता अपने बच्चों पर ऐसा प्रभाव डालती है कि उसके अनुसार ही बच्चे उसका अनुसरण करते हैं। घर में सभी पर मां का प्रभाव पड़ता है। नारी की घर में पूजा होती है और घर की लक्ष्मी होती है। यही प्रेरणा हमारे समाज को उन्होंने दी। विकास में भूमिका तथा पर्यावरण संतुलन पर जोर दिया। करिश्मा चौधरी ने बताया कि सभी घर में माता बहने मिलजुल कर रहे और घर में सुख शांति से बच्चों पर विद्या मंदिर बच्चों को विद्या मिलती है।अच्छे विचार मिलते हैं। घर में पूजा पाठ, हवन यज्ञ, रामायण का पाठ सभी को मिलजुल कर करना चाहिए, जिससे भगवान भी खुश रहते है। कार्यक्रम का संचालन कुमारी आरती गौतम व सहयोग कुमारी भारती ठाकुर व शिप्रा अग्रवाल ने किया। सभी माता बहनों का आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य सरजीत कुंतल ने व्यक्त किया। विद्यालय की समिति की ओर से अरविंद चौधरी कोषाध्यक्ष एवं देवेश कुमार समिति सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान दिलीप कुमार, देशराज सिंह, बृजमोहन सिंह, शशिकांत, सीपेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, भूदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पैसे मांगने पर युवक से मारपीट, जान
December 16, 2025
दहेज में जमीन और 10 लाख की
December 16, 2025
हाथरस में कलैक्शन एजेंट ने पुलिस को
December 16, 2025
फायरिंग के मामले में पंद्रह से अधिक
December 16, 2025
हाथरस में कलेक्ट्रेट के बाबू पर 18
December 16, 2025
सासनी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ
December 16, 2025
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं
December 16, 2025
Weather
Hathras
3:58 am,
Dec 17, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












