Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 मई । पौणाणिक मान्यताओं के अनुसार शनिदेव का जन्म महर्षि कश्यप के अभिभावकत्व में कश्यप यज्ञ से हुआ था। सूर्यदेव और छाया के मिलान से शनिदेव का जन्म ज्येष्ठ अमावस्या को हुआ था। यह जानकारी सादाबाद गेट स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर पर मनाए जाने वाले शनिदेव जन्मोत्सव को लेकर हुई बैठक में दी गई। मुख्य सेवायकपंडित चंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि 27 मई, 2025, मंगलवार को मनाए जाने वाले शनिदेव जन्मोत्सव के मौके पर सुबह मंगला आरती से महोत्सव का आरंभ होगा इसके बाद तेल लेपन, पूजा व तेल के दीए जला कर शनिदेव की भव्य आरती होगी। साथ ही शाम को भव्य फूल बंगला और 56 भोग के अलौकिक श्रृंगार दर्शन कराए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवायत पं. चंद्र प्रकाश जोशी, राजीव जोशी, दिलीप जोशी, प्रेम किशोर, राकेश भारद्वाज, आकाश जोशी, विकास जोशी, आलोक शर्मा, सुशील गौतम, विपुल शर्मा, भानु शर्मा, संतोष वर्ष्णेय, पियूष गुप्ता, अनिल कुमार, कपिल वार्ष्णेय, अतुल महेश्वरी, नवीन वार्ष्णेय, प्रताप सिंह आदि भक्तिजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page