हाथरस 05 सितंबर । ब्रज के लक्खी मेला श्री दाऊ जी महाराज की तैयारियों के क्रम में हाथरस नगर पालिका द्वारा मेला प्रांगण में राज्य वित्त से गौशाला से मंदिर की ओर सीसी इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य कराया गया हैं, जिसकी लंबाई लगभग 48 मीटर एवं लागत लगभग 2,91,000 है तैयार हुई सड़क का पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने फीता काटकर तथा विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने मेले में नगर पालिका द्वारा चल रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया एवं संबंधित जिम्मेदार अधिकारीयों-कर्मचारियों से की वार्ता कर कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा नगर पालिका शहर के विकास के लिए समर्पित हैं। साथ ही दाऊ जी मेले को भव्य बनाने हेतु सभी बिंदुओं पर कार्य किया जा रहा हैं। सभी तैयारियां लगभग पूर्ण होने की स्थिति में हैं। इस अवसर पर सभासद अजय राज, अशोक गोला, नत्थी लाल पाराशर, दिलीप डब्बू, इसरार पहलवान, अनुराग दीक्षित, सुरेश चंद्र शर्मा, त्रिलोकी आदि लोग उपस्थित रहे।
Check latest article from this author !
सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
September 12, 2024
Related Posts
Recent Posts
शहर से गाँव तक आफत ही आफत,
September 12, 2024
सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार
September 12, 2024
बारिश के कारण झुग्गी के ऊपर गिरी
September 12, 2024
सांड से टकराकर बाइक सवार व्यक्ति की
September 12, 2024
हसायन : कूडा डालने जा रही किशोरी
September 12, 2024
ट्रक से नीचे गिरकर घायल अधेड़ की
September 12, 2024
हाथरस में छह लोगों को लगा करंट,
September 12, 2024
Weather
Hathras
2:20 am,
Sep 13, 2024
26°C
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
0 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap