Hamara Hathras

Latest News


हाथरस 10 अप्रैल । जनपद को क्षय रोग से मुक्त करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘टीबी मुक्त भारत अभियान-2’ का व्यापक स्तर पर संचालन किया जा रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार भारती ने बताया कि 24 मार्च 2026 से शुरू हुआ यह 100 दिवसीय अभियान अब निर्णायक मोड़ पर है। इसके तहत जनपद के 168 हाई रिस्क गांवों और शहरी वार्डों को चिन्हित किया गया है। अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि जनपद को दो अत्याधुनिक पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें प्राप्त हुई हैं, जिनके माध्यम से वर्तमान में सादाबाद और सिकंदराराऊ ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर एक्स-रे किए जा रहे हैं। डॉ. भारती ने जानकारी दी कि सादाबाद और सिकंदराराऊ के बाद यह मशीनें मुरसान, हसायन, सहपऊ, सासनी, महो और हाथरस के क्षेत्रों में संचालित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, बलगम के साथ खून आना, रात में पसीना आना, वजन कम होना और सीने में दर्द जैसे लक्षण दिखने पर तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में संपर्क करना चाहिए। सभी सरकारी अस्पतालों में अत्याधुनिक ‘नाट’ (NAAT) मशीन द्वारा मात्र 2 घंटे में टीबी की निःशुल्क जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध है। विभाग ने इस बार शहरी वार्डों की हाई रिस्क आबादी को भी अभियान में शामिल किया है। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800116666 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page