Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 24 मार्च । सोमवार देर शाम महाकाल सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को याद किया गया। ट्रस्ट के सदस्यों ने शहीदों के छवि चित्रों के सामने कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में शहीद सुखदेव, भगत सिंह और राजगुरु के बलिदान को विशेष रूप से स्मरण किया गया।

उपस्थित लोगों ने कहा कि इन वीर सपूतों का बलिदान देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनके त्याग और देशभक्ति से प्रेरणा लेकर युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए आगे आना चाहिए। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि शहीदों का बलिदान हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों का एहसास कराता है और हमें एकजुट होकर देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने शहीदों की प्रतिमाओं और चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पूरे वातावरण में देशभक्ति का भाव स्पष्ट रूप से देखा गया। इस मौके पर रामेश्वर पाराशर, मौसम शर्मा, अजरूद्दीन फौजी, ओमवीर प्रधान, अंकित महाकाल, कन्हैया लाल, जगवीर सिंह, सोनू, रिंकू, रवी, पंकज विश्वास, नंदकिशोर पाराशर, सत्या चौधरी और कान्हा पाराशर सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page